यूपी: दो पत्नी को छोडऩे के बाद तीसरी पत्नी को भी पति ने घर से भगाया

punjabkesari.in Thursday, Nov 07, 2019 - 04:02 PM (IST)

मऊ: दो पत्नियों को पहले छोड़ चुके पति ने तीसरी बीवी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले भी अपनी 2 पत्नियों को छोड़ चुका है। फिलहाल पीड़िता से मिलने के बाद एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का है। यहां पीड़िता शबाना खातून दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा मुहल्ले की निवासिनी है। उसका विवाह बीते 25 अप्रैल को नगर कोतवाली के मुन्शीपुरा निवासी अकरम से हुआ। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद उसका पति अकरम उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। इसी बीच शबाना को यह मालूम चला कि इससे पहले उसके पति की दो और शादियां हो चुकी हंै और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने अपनी पहले दोनों ही बीबी को छोड़ दिया है। इसके बाद उसे भी दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा है। जब दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने शबाना को भी घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली आयी और ससुराल की सारी कहानी अपने पिता शब्बीर अहमद से सुनाई। जिसके बाद पिता ने बेटी को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक कायऱ्ालय में न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

पीड़िता ने लगाया ये आरोप
पीड़िता शबाना खातून ने बताया कि पति ने घर से मारपीट कर भगा दिया है। हमसे गाड़ी, सोने की चेन और 1 लाख रुपये की मांग कर रहा है। हमें धमकी दी है कि कोर्ट में जाओगी तो वहीं पर दौड़ा दौड़ाकर मारेंगे। पीड़िता ने बताया कि थाने में हमारी दरखास्त नहीं लिखी गई तो हम यहां पर आए हैं। 


 

 

Ajay kumar