यूपीः लूट के बाद बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, दहशत में गांव

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 01:39 PM (IST)

झांसीः झांसी में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां दिन-दहाड़े एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
               

घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला
दरअसल मामला कोतवाली इलाके के सैयर गेट का है। जहां के सिविल अस्पताल से रिटायर्ड डॉक्टर राजेन्द्र की 75 वर्षीय मां लाड़ कुंवर अकेली घर में रहती थी। बेटा अपनी फैमिली के साथ दूसरे घर में रहता हैं। उन्होनें कहा कि बीती शाम वह मां से मिलने पहुंचा तो गेट खुला था। अदंर जाकर देखा तो कमरे में कागज बिखरे हुए थे और अलमारी खुली थी।
               

बेटे ने मौके पर पहुंच पुलिस को दी सूचना
फिर बेडरूम में पहुंचा तो खून से लथपथ मां जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले मृतक महिला के घर से 2 लोग लगभग भागते हुए निकले थे। हम लोग कुछ भी समझ नहीं पाए थे।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस एसपी सिटी देवेश पांडये का कहना है कि घटना लूटपाट के मकसद से अंजाम दी हुई लग रही है। सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेता गया है। मामले की जांच की जा रही है।