यूपी फिर शर्मसार: नोएडा में 70वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 11:38 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा: यूपी में योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद रेप जैसी घिनौनी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहाहै। कहीं मासूम बच्चियां तो कहीं बुजुर्ग महिलाएं दरिंदों का शिकार बन रही हैं।ऐसा ही एक शर्मनाक मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात करीब 10 बजेदादरी थाना क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली कि दादरी कस्बे में एक 70 वर्षीयबुजुर्ग महिला के साथ करीब 32 वर्षीय युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी मुताबिक राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। जब बुजुर्ग महिला घर मे अकेली थी तभी करीब 32 वर्षीय युवक घर में घुस आया और बुजुर्ग महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

वहीं पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकरशिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। जिसमें कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग महिला को मेडीकल चेकअप केलिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

Ajay kumar