यूपी विधानसभा चुनाव 2022, बसपा के बागी विधायक ''साइकिल'' पर होंगे सवार

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 05:50 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे है ऐसे में नेता भी पार्टी बदल कर सत्ता के पास ही रहने की जुगत में है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के नेता भी पार्टी बदलने में जुटे है। दरअसल, बसपा के बागी 6 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी बागी विधायकों की लखनऊ में एक कार्यक्रम रखा है। इस दौरान अखिलेश की मौजूदगी में बसपा के बागी विधायक समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे। इसके लिए  बताया जा रहा है कि  बसपा विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, सुषमा पटेल, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव और असलम राईनी सपा में शामिल होंगे।

अखिलेश भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों को भी बदल दे तो भी जनता भाजपा को बदलने के लिए 2022 विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा डेढ़ सौ विधायकों का टिकट काटेगी और सौ नाराज हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुनाफा कहां जा रहा है? महंगा डीजल, पेट्रोल किसान खरीद रहा है, देश की अर्थव्यवस्था किसान संभालते हैं, फ‍िर उनके साथ इतना अन्याय क्‍यों है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि सरकार बताए कि धान खरीद के लिए कितने केंद्र बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, कम से कम यह तो बता दें कि किसानों की आय दोगुनी हो गई या नहीं। सरकार बताए तो साढ़े चार साल में किसानों के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि जो कंपनी भगवान राम का मंदिर बना रही है उसी से हम एक्सप्रेसवे बनवा रहे थे, भाजपा ने उनसे काम छीन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को आदत है पुड़िया रखने की, सरकार बनते ही विधानसभा में पुड़िया मिली लेकिन उस पुड़िया में सिर्फ चूना निकला। सपा प्रमुख ने कहा कि हम जीतने वाली महिलाओं को टिकट देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने सांसदों की नहीं सुनती तो वह और किसी की क्‍या सुनेगी।

Content Writer

Ramkesh