UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की गठित, जितेंद्र सिंह को बनाया अध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 05:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है।  जितेंद्र सिंह को पार्टी ने इसका अध्यक्ष बनाया है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय लल्लू, पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना, दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ को पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए प्रत्येके प्रत्याशी को 11 हजार रुपये का उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम का  बैंक ड्रॉफ्ट जमा कराने के निर्देश दिए थे। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 25 सिंतबर तक बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। 



बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर 10 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकताओं को नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों के बारे में चर्चा की थी । प्रियंका 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाअभियान चला कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रणनीति को जनता तक पहुंचे की बात कही थी। 

Content Writer

Ramkesh