UP विधानसभा चुनावः SP सिटी को थप्पड़ मारने वाला संजू बना BJP युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष
punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 12:22 PM (IST)

इटावाः उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं सभी दलें अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में मजबूत कार्यकर्ता व नेताओं को पार्टी में शामिल करने का भी दौर जारी है। वहीं यूपी के इटावा में एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारकर सुर्ख़ियों में आए विवेक चौधरी उर्फ संजू जो कि जेल से जमानत पर रिहा हुआ है को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है।
गौरतलब है कि 10 जुलाई को बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पुलिस पर फायरिंग व एसपी सिटी को थप्पड़ मारने विवेक चौधरी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। वहीं 16 जुलाई को संजू जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इस बाबत क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 64.2 प्रतिशत बढ़कर 5,570 इकाई पर