UP विधानसभा चुनावः सपा-रालोद के गठबंधन पर लगी मुहर, दोनों पार्टी मिलकर लड़ेगी इलेक्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 09:33 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लग गए हैं। विस चुनाव 2022 के लिए सपा-रालोद के गठबंधन पर मुहर लग गई है। दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। शुक्रवार को टप्पल में हुई महापंचायत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा कर दी।

किसान महापंचायत में अखिलेश ने कहा कि यह ऐतिहासिक जगह किसान आंदोलन की ऐतिहासिक भूमि है। यहां हमारे जितने लोग बैठे हैं, उन बुर्जुगों ने चौ. चरण सिंह को देखा है। उनके परिवार, पार्टी के लोग हमारे गठबंधन में हैं। ये लोहिया और  नेताजी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। वहीं रालोद नेतृत्व की ओर से उपचुनाव में भी गठबंधन कायम रखने का दावा किया गया था।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi