UP Assembly Elections: बृजभूषण शरण सिंह की बेटी लड़ेंगी यूपी विधानसभा चुनाव? जानिए क्या कहा...
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 03:54 PM (IST)
UP News: बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी इन दिनों चर्चा में हैं। शालिनी एक कवयित्री हैं और हाल ही में उन्होंने एक किताब भी लिखी है। अब ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि वह भी अपने पिता और भाइयों की तरह राजनीति में कदम रख सकती हैं।
विधानसभा चुनाव लड़ सकती शालिनी सिंह
राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि शालिनी सिंह साल 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं और नोएडा सीट से उम्मीदवार बन सकती हैं। हालांकि, इस पर उन्होंने खुद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जानिए शालिनी ने क्या कहा?
सूत्रों के मुताबिक, शालिनी सिंह ने कहा कि अभी उन्होंने राजनीति में आने को लेकर कोई पक्का फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, “अभी समझ नहीं आ रहा है कि हमने मन बनाया है या नहीं। अगर ऐसी कोई परिस्थिति बनती है तो हमने मना भी नहीं किया है।” यानी उन्होंने इस संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया।

