यूपी ATS ने मानव तस्करी में 3 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में कराते थे प्रवेश

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 03:12 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जहां एटीएस की टीम ने मानव तस्करी करने वाले म्यांमार के तीन रोहिंग्या को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने तीनों को अलीगढ़, उन्नाव व नोएडा से गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उनके कब्जे से दो पासपोर्ट, गुप्त दस्तावेज, और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बता दें कि ये गिरफ्तार किए गए तीनों की पहचान फारूक अली, ​​हसन और शाहिद के रूप में हुई है। ये तीनों म्यांमार के रोहिंग्या नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराते थे और फर्जी दस्तावेजों के सहारे उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित करने का धंधा करते थे। एटीएस ने एक आरोपी शाहिद को सोमवार को पहले अलीगढ़ से गिरफ्तार किया, जबकि उसके भाई फारूख को एक दिन पहले नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही तीसरे को उन्नाव से गिरफ्तार किया है।  एटीएस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

इस बाबत एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि एक गिरोह म्यांमार निवासी रोहिंग्या नागरिकों को बांग्लादेश सीमा से अवैध से रूप से भारत लाता है और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय में उनका पंजीकरण कराकर देश और प्रदेशों के विभिन्न शहरों में उन्हें स्थापित करता है। बाद में यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके भारतीय दस्तावेज  तैयार कराकर उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में विभिन्न मीट फैक्ट्रियों में मजदूर के रूप में काम दिलाता है। इसके बदले यह गिरोह उनसे धनउगाही करता है। साथ ही यह गिरोह देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static