यूपी ATS के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 8 लाख के नकली नोटों सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 01:06 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सस्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए। एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण ने बताया कि वाराणसी के शिवपुर इलाके से पुलिस एवं एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में गिलट बाजार से पूर्वी चम्पारण (बिहार) के नोनिया निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 लाख रुपए के भारतीय जाली नोट बरामद किए गए। बरामद सभी नोट 2000 हजार रुपए के हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर उसने बताया कि बरामद नोटों को वह फरक्का से पूना ले जा रहा था। पूना में इसे लोकल मार्केट मे चलवाया जाता था। नवीन ने बताया कि बरामद रुपए कलियाचक मालदा पश्चिम बंगाल से लेकर आया है। उसे 42 हजार असली भारतीय मुद्रा के बदले मे 1 लाख रुपए जाली नोट के हिसाब से 8 लाख रुपए लिए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर इसके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा। असीम अरुण ने जाली नोटों का धंधा करने वाले को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Anil Kapoor