गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर निकली UP-ATS, पत्नी ऋचा दुबे भी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 08:30 PM (IST)

यूपी डेस्क: गैंगेस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया है। जिसे एटीएस वहां से लेकर यूपी के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि विकास दुबे को वीरवार सुबह 9.55 बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया। जिसे उज्जैन पुलिस ने सीजेएम तृप्ति पाण्डेय के सामने पेश किया है। जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई भी हुई जिसमें विकास दुबे ने कई सनसनीखेज खुलासा किया। 

विकास दूबे की पत्नी ऋचा दुबे, बेटे के साथ गिरफ्तार 
इधर लखनऊ पुलिस ने विकास दूबे की पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ऋचा दुबे पर आरोप है कि वह विकास दुबे को पुलिस से बचाने में हमेशा साथ देती थी। बताया जा रहा है कि जिस रात बिकरू पुर गांव में कांड हुआ उसका वह लाइव भी देख रही थी। 

क्या है मामला?
गौरतलब है कि बीते 2-3 जुलाई की देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static