UP बार काउंसिल की अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, दूसरी तरफ योगी कर रहे थे कानून की समीक्षा बैठक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 06:21 PM (IST)

आगराः सीएम योगी एक ओर अपराध रोकने के लिए लखनऊ में यूपी के सभी डीएम-एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं तो दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने आगरा में महिला बार कौंसिल की कचहरी में गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला बार कौंसिल  दरवेश सिंह को 3 गोलियां मारी हैं। बता दें कि उन्हें 2 दिन पहले ही अध्यक्ष पद मिला है।

जानकारी के मुताबिक थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर की घटना है। बताया जा रहा है कि दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह में यह गोली कांड हुआ है। इस घटना में अधिवक्ता मनीष के भी गोली लगी है। कहा जा रहा है कि अधिवक्ता मनीष ने दरवेश पर हमला करने के बाद खुद पर भी गोली चलाई है। दरवेश की निजी अस्पताल में मौत हो गई है जबकि मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा है।

कौन हैं दरवेश सिंह
दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कर्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की।

 

Ruby