UP BJP ने किया 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, जानें कहां किसे मिली कमान; देखिए पूरी लिस्ट...

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:28 AM (IST)

UP BJP: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने प्रदेश के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इन नामों की घोषणा की।

मिशन 2027 पर फोकस
पार्टी का मकसद संगठन को और सक्रिय करना और चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना है। भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए साफ संकेत दिया है कि वह मिशन 2027 को लेकर पूरी तरह गंभीर है। भाजपा ने इन नियुक्तियों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा है। 

किस जिले में कौन बना जिलाध्यक्ष?
शामली: रामजी लाल कश्यप, अमरोहा: उदय गिरि गोस्वामी, सहारनपुर जिला: अजीत सिंह राणा, बागपत: नीरज शर्मा, पीलीभीत: गोकुल प्रसाद मौर्य, लखीमपुर: अरविन्द गुप्ता, गोण्डा: इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला: राधे श्याम त्यागी, अयोध्या महानगर: कमलेश श्रीवास्तव, मीरजापुर: लाल बहादुर सरोज, सिद्धार्थनगर: दीपक मौर्य।

देखें पूरी लिस्ट....

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static