UP: BJP जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सीनियर नेता को दिया सीढ़ियों से धक्का देकर गिराया, मचा बवाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 03:57 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेता दिवाकर सिंह को जोर से धक्का मार दिया। जिसे लेकर विवाद बढ़ता ही दिख रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया है। यहां तक कि यह मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गया है।

दरअसल, 2 दिन पहले यूपी सरकार के परिहवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे। वहां पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी। जब दयाशंकर सिंह गेट से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दिवाकर सिंह और जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीकांत मौर्य उनके स्वागत के लिए बढ़ ही रहे थे, तभी जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह जो मंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहे उन्होंने दिवाकर सिंह को जोर से धक्का मार दिया। वहीं, दिवाकर सिंह लड़खड़ाकर श्रीकांत मौर्य के ऊपर गिरे और इस तरह दोनों ही जमीन पर गिर गए। इसके बाद हंगामा हो गया।

बताया जा रहा है कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने उस समय किसी तरह स्थिति को संभाल लिया। पार्टी के नेताओं ने मंत्री के जाने के बाद ही धक्का मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और पार्टी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद पार्टी में विवाद बढ़ गया। वहीं, दिवाकर सिंह का कहना है कि वीडियो में साफ है कि जिलाध्यक्ष ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व ने मुझसे पूछा था लेकिन मैंने बता दिया कि कारण हमें पता नहीं है। यह जिलाध्यक्ष ही बता सकते हैं। वहीं श्रीकांत मौर्य ने कहा कि जो हुआ अप्रत्याशित था। किसी ने भी अध्यक्ष से इस तरह की उम्मीद नहीं की थी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj