UP: भाजपा ने 2 विधानसभा सीटों का उपचुनाव भी जीता

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 10:31 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने उत्तरप्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी धमाकेदार जीत हासिल की है। भाजपा विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर गत 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के साथ ही मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित परिणामों के मुताबिक आगरा उत्तरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को 60 हजार 31 मतों से पराजित किया। खंडेलवाल को कुल एक लाख 5762 वोट मिले, जबकि शर्मा को 45 हजार 731 मत प्राप्त हुए। आगरा उत्तरी सीट भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के गत 10 अप्रैल को हुए निधन की वजह रिक्त हुई थी।

इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले की निघासन सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने जीत हासिल की है। यह सीट उनके पिता भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के सितम्बर 2018 में निधन के कारण खाली हुई थी। शशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद कय्यूम को 53 हजार 282 मतों से हराया। शशांक को एक लाख 20 हजार 222 वोट मिले। वहीं, कय्यूम को 68 हजार 896 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 403 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की कुल संख्या 311 हो गई है।  

Ruby