UP ब्लॉक प्रमुख चुनावः फिर से बंपर जीत की ओर BJP, 292 सीटों पर निर्विरोध जीत

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 05:35 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के साथ ही बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ गई है। जहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत तय हो गई है।

बता दें कि प्रदेश के 75 जिलों में 826 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो रहे इलेक्शन में  बीजेपी के 292 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध जीतने जा रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) की भी 3 सीटों पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। निर्विरोध निर्वाचन आज शुक्रवार को स्पष्ट हो जाएगी।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static