यूपी बोर्ड: 24 जिलों में आज 12वीं की परीक्षा रद्द, लीक होने पर अंग्रेजी का पेपर कैंसिल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 01:29 PM (IST)

लखनऊ: यूपी बोर्ड के परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल 12वीं कक्षा का 2 बजे होने वाला अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया है। 24 जिलों में पेपर रद्द करने की कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। यूपी एसटीएफ मामले की जांच करेगी। बता दें कि बलिया जिले से पेपर लीक हुआ है। 

इन जिलों में अंग्रेजी का पेपर रद्द:-

1. आगरा
2. मैनपुरी
3.मथुरा
4.अलीगढ़
5.गाजियाबाद
6. बागपत
7. बदायूं
8. शाहजहांपुर
9 उन्नाव
10.सीतापुर
11.ललितपुर
12.महोबा
13.जालौन
14 चित्रकूट
15.अम्बेडकरनगर
16.प्रतापगढ़
17.गोंडा
18.गोरखपुरी
19.आजमगढ़
20. बलिया
21.वाराणसी
22.कानपुर देहात
23.एटा
24.शामली

Content Writer

Tamanna Bhardwaj