UP Board Exam 2022: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच UP बोर्ड की परीक्षा प्रारम्भ, सहारनपुर में 3838 छात्रों ने छोड़ा पेपर

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 09:25 PM (IST)

सहारनपुर: आज हिन्दी पेपर के साथ यू.पी. बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट हिन्दी का पेपर हुआ। बोर्ड परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे ही परीक्षार्थी अपने-अपने केन्द्रों पर पहुंच गए थे, साढ़े 7 बजे केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केन्द्रों पर प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में कुल 67313 पंजीकृत थे जिसमें से 3838 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।             

जनपद में आज से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कड़े सुरक्षा व्यवस्था की बीच प्रारम्भ हो गई। नकल विहीन परीक्षा कराना सरकार का प्रथम उद्देश्य है। सहारनपुर में सुरक्षा की दृष्टि से 18 सैक्टर मैजिस्ट्रेट, 10 जोनल मैजिस्ट्रेट और एक स्टडी मैजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसके अलावा जनपद में परीक्षा के लिए 101 केन्द्र बनाए गए हैं और सभी केन्द्रों पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल में 34818 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 2438 ने परीक्षा छोड़ी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 29625 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 1400 ने परीक्षा छोड़ दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static