UP निकाय चुनावः BJP ने जारी की पहली सूची

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 09:27 AM (IST)

लखनऊः यूपी निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने गहन मंथन के बाद पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होने के बाद जहां उन दावेदारों में खुशी की लहर है, जिनका टिकट फाइनल हो गया है। वहीं उनमें उदासी है, जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

बीजेपी ने नगर पालिका परिषद की सूची में भी जाति समीकरण का ध्यान रखा है। पार्टी ने सूची जारी करने में लम्बा समय लिया है, लेकिन पार्टी का दावा है कि जीतने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दिया गया है।

प्रतापगढ़ के बेल्हा नगर पालिका परिषद की सूची
सहोदरपुर पूर्वी- अनुसचित जाति- अभय कुमार हरिजन
भौरोपुर- अन्य पिछड़ा वर्ग- इमरान
सिविल लाइन- अनारक्षि- अरविन्द कुमार मिश्र
पठखौली- अनुसूचित जाति महिला- सरोजा सरोज
पल्टर बाजार- महिला- श्रीमती मनोरमा सिंह
पडाव- अनराक्षित- सिद्धार्थ सिंह
दहिलामऊ उत्तरी- अन्य पिछड़ा वर्ग- श्रीनाथ यादव
तहसील वार्ड- अनारक्षित- सुशील कुमार श्रीवास्तव
चिलबिला पश्चिमी- अन्य पिछड़ा वर्ग- प्रदीप कुमार जायसवाल
बलीपुर- अनारक्षित- उदय शंकर मिश्र
धर्मशाला- अनारक्षित- आशीष जायसवाल
अजीतनगर- अनारक्षित- अनिल कुमार सिंह
मीरा भवन- महिला- श्रीमती शीला सिंह
अचलपुर- अनारक्षित- कृष्ण कुमार रावत
सहोदरपुर पश्चिमी- अनारक्षित- धर्मशील शुक्ल
चिलबिला पूर्वी- महिला- श्रीमती गीता टाउ
मकन्द्रूगंज- अनारक्षित- श्रानेश मिश्र
दहिलामऊ दक्षिणी- महिला- श्रीमती माधुरी सिंह
टक्करगंज- अनारक्षित- श्रीमती छाया श्रीवास्तव
विवेक नगर- श्रीमती सुनीता पांडेय
अस्पताल वार्ड- पिछड़ा वर्ग- तहसीन रजा
सदर बाजार- महिला- श्रीमती कुमकुम केशरवानी
घोसियाना- पिछड़ा वर्ग महिला- किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है।
बेगम वार्ड- पिछड़ा वर्ग महिला- श्रीमती विजय लक्ष्मी