UP budget 2025: बजट पेश होने के बाद सीएम योगी बोले- ये गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं का उत्थान करने वाला है बजट

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 01:53 PM (IST)

लखनऊ:  वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में पेश किया उसके बाद सीएम योगी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा लगातार नौंवा बजट है....यह वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है,देश के संविधान को लागू होने व उत्तर प्रदेश स्थापना का अमृत महोत्सव वर्ष है। प्रदेश के रोडमैप को बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है। लखनऊ में बाबा साहेब अंबेडकर के लिए सरकार स्मारक केंद्र बनवा रही है। पिछले सारे बजट के अलग अलग थीम थी। उन्हेंने कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बाद में विधान भवन के तिलक हाल में संवाददाताओं से बातचीत में आदित्यनाथ ने बजट की सराहना की। 

 

2017 में पहला बजट अन्नदाता किसानों को समर्पित था। 2018-19 का बजट उत्तर प्रदेश के बीमारू राज्य से उबारकर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण औद्योगिक विकास को समर्पित था। 2019 का बजट महिला सशक्तिकरण को समर्पित था,महिला उत्थान के लिए हमने कई कार्य शुरू किए। 2020 का बजट उत्तरप्रदेश के युवाओं और रोजगार को समर्पित था,इसमे 2 करोड़ युवाओ को तकनीकी माध्यम से सशक्त बनाने के कार्य किये। 2021 का बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण की ओर था,आत्मनिर्भर ता के लक्ष्य पूर्ति के लिए था

2022 का बजट अंत्योदय से आत्मनिर्भरता को समर्पित था।  2023 का बजट प्रदेश में आत्मनिर्भर को सुदृढ करने वाला है। 2024 का बजट रामराज्य को संकलिप्त था,पहली बार 65 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आये है। 2025 का बजट भारत की सनातन संस्कृति को समर्पित महिला गरीब युवा कल्याण को समर्पित है,इसका केंद्रीय भाव 'वंचित को वरीयता' है।

2017 - 18 से लेकर अब तक के सभी बजट पर जानकारी दी। 2025 - 26 का यह बजट "वंचित को वरीयता" का बजट है। इस बजट में 2 लाख 25 हजार 561 करोड़ 49 लाख रु कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए लक्ष्य किया है,प्रदेश की 2017 की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का कार्य किया।  2017 के बाद आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था 27 लाख 51 हजार करोड़ रु होने का अनुमान है,इसमे 3 वर्ष कोरोना का भी है। आज प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थब्यवस्था है,हमने रेवेन्यू लीकेज को रोकने का कार्य किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static