UP Budget Session: विधानमंडल बजट सत्र का दूसरा दिन आज, कल 25 करोड़ जनता के लिए पेश होगा बजट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 11:45 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा (Assembly) के बजट सत्र (budget session) का आज दूसरा दिन है। यह बजट सत्र आगामी 10 मार्च तक चलेगा। आज सदन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के दोनों सदनों को संबोधित कर दिए गए अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा। इसमें आज सरकार की खूबियों और खामियों दोनों पर बात होगी। नेता प्रतिपक्ष और नेता सदन का भी भाषण होगा। वहीं, कल यानी 22 फरवरी को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जाएगा।
बता दें कि बीते कल 20 फरवरी को यूपी विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। इस बजट सत्र की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई थी। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए गए। राज्यपाल ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण पेश किया था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यपाल के भाषण से इस सत्र की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़ेंः रामपुर: Azam Khan और Akhilesh Yadav के नाम का तोड़ा गया शिलापट नगर पालिका ने नया लगवाया
योगी सरकार 22 फरवरी को करेगी बजट पेश
योगी सरकार बुधवार 22 फरवरी को वर्ष 2023-24 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। इस बार 7 लाख करोड़ रुपये के आस-पास बजट पेश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के इतने भारी भरकम बजट के बावजूद यह आम आदमी के जीवन में बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाता है। वेतन वृद्धि, करों में कमी या वृद्धि, वस्तुओं के सस्ता या महंगा होने जैसी कोई भी घोषणा राज्य के बजट में आम तौर पर नहीं होती है। इसके बावजूद आम आदमी की नजर लोक कल्याण संकल्प पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) के वादे पूरा करने के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई, इस पर रहेगी। केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार भी अपने बजट में अगले वित्त वर्ष में आय और व्यय का अनुमान बताती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

WTC फाइनल से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने पर बाद में ही बात की जा सकती है: कैरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल