UP उपचुनावः कांग्रेस ने घोषित किए स्टार प्रचारक, प्रियंका, राहुल समेत 30 नेता सूची में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 05:20 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। सभी दल अपनी-अपनी जमीन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित कर दिया है। सूची में कुल मिलाकर 30 नेता शामिल किए गए हैं।

बता दें कि यूपी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित सूची को आयोग की अनुमति मिल चुकी है। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, आराधना मिश्रा, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, राजबब्बर, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद समेत 30 नेता सूची में शामिल हैं जो कि स्टार प्रचारक रहेंगे।

 

Moulshree Tripathi