UP Civic Election: अखिलेश ने ओपी सिंह को दिया वाराणसी महापौर सीट का टिकट, 2 दिन पहले ही योगी सरकार ने लिया था एक्शन!

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 03:41 PM (IST)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सभी पार्टियां महापौर सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वाराणसी महापौर की सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यह प्रत्याशी  सपा के पुराने कद्दावर नेता ओ पी सिंह है। जिन पर 2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया था।



मिली जानकारी के मुताबिक, वीडीए ने शिवपुर क्षेत्र में स्थित ओ पी सिंह के होटल को सील किया था। इस कार्रवाई के बाद वो आरोप लगा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के इशारे पर उनके होटल पर ये कार्रवाई हुई है। शहर में कई सारे भवन है जिनका नक्शा नहीं है, लेकिन ऐक्शन सिर्फ मेरे होटल पर ही हुआ है। जबकि मैंने बीते एक दशक से अधिक वक्त से वहां कोई भी नया निर्माण नहीं कराया था।

यह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखिए पूरी लिस्ट



बता दें कि, डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह का नाम समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में है। वो भूमिहार समाज से आते हैं। सपा प्रत्याशी ने छात्र राजनीति भी की है। बीएचयू से बीए, एमए व एलएलबी किया, फिर पीएचडी की डिग्री हासिल की। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से एमएसडब्ल्यू भी किया है। पार्षद भी रहे हैं। लोग जमीनी नेता के तौर पर उन्हें जानते है। ओ पी सिंह पूर्व में पार्षद भी रह चुके है। इसके अलावा पार्टी में विभिन्न पदों पर भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। 1995 से अब स्वयं या फिर परिवार के सदस्य पार्षद का चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। वर्ष 2001 में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से प्रदेश में चुनाव जीतने का रिकार्ड भी ओपी के पास है। 2001 में वाराणसी नगर निगम में उपसभापति भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में वो समाजवादी पार्टी वाराणसी के महानगर अध्यक्ष रहे।

Content Editor

Pooja Gill