UP Civic Election: चुनाव को लेकर CM योगी सभी नगर निगमों में करेंगे सभाएं व रोड शो, महापौर पद के नामांकन के साथ होगा आगाज

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 04:22 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने अपनी तैयारियां और तेज कर ली। चुनाव में महापौर पद के नामांकन के साथ BJP  के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज होगा। पार्टी का पूरा फोकस सभी 17 नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषदों की जीत पर है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने मंत्रियों के साथ मिल कर सभी नगर निगमों में सभाएं व रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित कर उन्हें उनसे वोट मांगेगें।

यह भी पढ़ेंः Meerut: हनी ट्रैप में फंसा अंतरराष्ट्रीय एथलीट...बदनाम करने का डर दिखाकर ठगे हजारों रुपए, थाने में लगाई न्याय की गुहार

प्रदेश में चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। दरअसल, राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे। इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

यह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मिलीं अपर्णा यादव, लखनऊ से लड़ेंगी मेयर का चुनाव!

बता दें कि, निगमों में होने वाले महापौर के नामांकन में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सभी नगर निगमों के साथ बड़ी नगर पालिकाओं में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सरकार के मंत्रियों को भी जातीय समीकरण के लिहाज से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को साफ संदेश दिया है कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करें। किसी भी बड़े नेता या मंत्री की सभा की आवश्यकता हो तो प्रदेश मुख्यालय में बताएं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया कि भाजपा राज्य की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करेगी।  

Content Editor

Pooja Gill