उन्नाव के किसानों पर हुई ये बर्बरता देश में दूसरा जलियावाला बाग कांडः यूपी कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 03:17 PM (IST)

उन्नावः उन्नाव मामले को लेकर सियासी गलियों में हलचल शुरू हो चुकी है। वहीं आज कांग्रेस पार्टी का एक 6 सदस्यीय डेलिगेशन घायल किसानों का हाल जानने के लिये ट्रांसगंगा सिटी गांव शंकरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने घायल किसानों का हाल-चाल जाना। इस दौरान किसानों ने उनके साथ हुई बर्बरता के निशान कांग्रेस सदस्यीय को बताए। साथ ही बताया कि तीन दिनों से उनके घर चूल्हा तक नहीं जला है।

वहीं कांग्रेस विधान परिषद मंडल अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने इस मामले को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को किसान विरोधी बताते हुए उन्नाव मामले की कड़ी निंदा की। वहीं किसानों के साथ हुए बर्बरता को देश का दूसरा जलियांवाला बाग कांड बताया।

उन्होंने कहा कि आज यहां आकर देखा ऐसे ही लगा कि जैसे जलियांवाला बाग का कांड और जनरल डायर की जो सूरत थी वह दोबारा नजर आ गई। यहां की दीवारों पर किस बर्बरता से निहत्थे कमजोर गरीब किसानों को मारा पीटा गया। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए किसानों के साथ बर्बरता की है। 1 दिन नहीं लोगों ने बताया कि 3 दिन से यह टांडव पुलिस का यहां पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमने देखा कि आज खड़ी फसल जो खेतों में लहराहा रही थी जो अगले 10 दिन 15 दिन मैं शायद काटने लायक हो जाती, लेकिन उन फसलों पर ट्रैक्टर चल रहे हैं और अधिकारी और पुलिस के कर्मचारी बैठकर उस फसल पर ट्रैक्टर चलवा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पूछा कि यह अधिकार किसने दिया है कि किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जाए। यह हिंदुस्तान है यह तालिबान नहीं है।

क्या है मामला?
बता दें कि बीते शनिवार उन्नाव ट्रांसगंगा सिटी के अधिग्रहण की गई भूमि को लेकर किसान मुआवजा के राशि को 4 गुना किए के लिए ट्रांसगंगा सिटी में धरने पर बैठे थे। जहां पुलिस और किसानों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर महिलाओं और किसानों को बुरी तरह पीटा गया था। घटना को लेकर जहां सभी पार्टियां इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने में जुटी है।





 

Tamanna Bhardwaj