UP Crime News: दुकान पर सामान लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म; दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 04:15 PM (IST)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुकान पर सामान लेने गई महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।


जानकारी के मुताबिक, यह मामला बिल्हौर इलाके का है। यहां पर रहने वाली एक महिला का साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का पति गैंगस्टर के केस में जेल में बंद है। पीड़िता का आरोप है कि वो 4 अप्रैल की रात को गांव के दुकानदार प्रदीप के यहां घर का कुछ सामान  लेने गई थी। वहां अरुण नाम का एक युवक पहले से मौजूद था। उन दोनों युवकों ने महिला को बहाने से दुकान के अंदर बुला लिया। इसके बाद शटर गिराकर महिला को दुकान के अंदर दबोच लिया। फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

यह भी पढ़ेंः आज गाजियाबाद में होगा PM Modi का रोड शो; इस रास्ते पर रहेगा रूट डायवर्जन; एडवाइजरी जारी


इसके बाद महिला वहां से किसी तरह जान बचाकर निकली और उसने कहा कि उसका पति जब जेल से छूटेगा, तो उसे बताऊंगी। जेल से छूट कर आने के बाद जब उसे इस घटना के बारे में पता चलेगा, तो वह तुमको छोड़ेगा नहीं। इस पर आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए कहा, तुम्हारा पति जब तक जेल से छूटकर आएगा, तब तक तुम दुनिया से चली जाओगी। इसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर की। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

 

Content Editor

Pooja Gill