यूपीः दबंगाें के बवाल से नहीं हाे पाई शादी, NH-2 पर धरने पर बैठी दुल्हन

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 07:26 PM (IST)

फ़िरोज़ाबाद(प्रशांत उपाध्याय)-जिस दुल्हन को शादी के बाद अपनी ससुराल में होना चाहिए था उसे आज दबंगाें के खिलाफ धरना देने काे मजबूर हाेना पड़ा है। मामला फिराेजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सम्राट नगर का है। यहां की रहने वाली एक युवती कल्पना( दुल्हन) की बारात सादाबाद से आई थी। 

बारात में मोहल्ले के दबंग लोगों ने शादी में लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी और जब इसका विरोध दुल्हन पक्ष ने किया तो आराेपी दबंग शेखर व पप्पू ने फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से शादी में भगदड़ मच गई। फायरिंग की वजह से पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों आैर दुल्हन के भाई को थाने लेकर चली गयी। इस बात से दुखी दुल्हन एनएच-2 पर धरने पर बैठ गई। जिसकी वजह से वहां लंबा जाम लग गया। इस दाैरान वहां पहुंची पुलिस ने दुल्हन काे न्याय का भराेसा दिलाया आैर थाने पर लेकर आई। जहां दुल्हन इंसाफ के लिये फुट-फूट कर रोने लगी।

मुझे इंसाफ चाहिएः दुल्हन
कल्पना (दुल्हन) ने राेते हुए बताया कि मेरी शादी हाेने ही वाली थी कि शेखर आैर पप्पू ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस वजह से मेरी शादी भी नहीं हुई। ये लाेग दबंग हैं। हमसे जेवर आैर पैसा देने के लिए धमका रहे थे। दूल्हा काे जान से मारने के लिए ये लाेग ढ़ूंढ़ रहे हैं। पुलिस मेरे भाई काे रात से ही जेल में बंद करके रखी हुई है जबकि गुनहगार लाेग घूम रहे हैं। पुलिस हमें इंसाफ दिलाने के लिए यहां लेकर आई है। मुझे इंसाफ चाहिए।  

बारात में लड़कियाें से छेड़खानी कर रहे थे ये लाेगः दुल्हन की मां
विमला देवी( दुल्हन की मां) ने बताया कि वह लोग दबंग किस्म के है और आये दिन लोगों से झगड़ा करते रहते हैं। कल बारात में घुस आये आैर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। जब हमने इसका विराेध किया ताे मारपीट करने लगे आैर बाद में फायरिंग भी की। 

दबंगाें ने मेरी शादी तक नहीं होने दीः दूल्हा
जब मीडिया दूल्हे से बात करने पहुंची तो दूल्हा अपनी ससुराल में न होकर दूसरे के घर में बैठा मिला। दूल्हा विरला राम ने बताया कि बहुत ही दबंग लोग हैं। मेरी शादी तक नही होने दी। मेरे रिश्तेदाराें की भी पिटाई की है। पुलिस भी हमारी कोई मदद नहीं कर रही है।

151में चालान काटा गया हैः एसएसपी
थाना रामगढ़ पुलिस का कहना है कि ये झगड़ा दोनों तरफ से शुरू हुआ था जिसके चलते दाेनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। SSP ने बताया कि दो पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ है जिनका धारा 151में चालान काट दिया गया है।  

Ajay kumar