खाकी फिर हुई दागदार: एनकाउंटर का भय दिखाकर आरोपी की पत्नी से दो दारोगा ने किया रेप

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 12:30 PM (IST)

एटा: अपने कारनामे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। एटा में किसी मामले में युवक के खिलाफ वारंट जारी होने के का भय दिखाकर दो दरोगाओं ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ न केवल शारीरिक संबंध बनाया बल्कि मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी दारोगा ने पिछले 5 महीने से महिला का शोषण कर रहे हैं जो इस समय 3 माह की गर्भवती भी है। 

पत्नी के यौन शोषण किये जाने के मामले में खबर दिखाए जाने के बाद एएसपी संजय कुमार ने मामले की जांच सीओ जलेसर गुरमीत सिंह को सौंपी थी। जिसके बाद दोनों आरोपी दरोगा योगेश तिवारी और प्रेम कुमार गौतम को महिला के यौन शोषण के मामले में दोषी पाया गया है।जांच में दो दर्जन से ज्यादा पुलिस को ऑडियो क्लिप भी मिली है जिसमें दोनों दरोगा दोषी पाये गये हैं। जिसके बाद दोनों आरोपी दरोगा के खिलाफ कोतवाली अवागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रभावित न हो इसके लिए दोनों आरोपी दरोगा को पुलिस लाईन से लाईन हाजिर कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि अवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति का करीब पांच माह पूर्व पारिवारिक विवाद के चलते वारंट जारी हुआ था जिसमें दरोगा योगेश तिवारी ने महिला को वारंट का भय दिखाकर उसे जेल भेजने की बात कहकर लगातार यौन शोषण कर रहा था। जिसमें उसका साथी दरोगा प्रेम गौतम भी शामिल था। पीड़िता द्धारा यौन शोषण की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करने पर आरोपी दरोगा लगातार पीड़िता को धमकी दे रहे थे। दिल्ली में काम करने वाला महिला का पति जब गांव लौटा तो पीड़िता ने उसे अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद 10 जुलाई को पीड़िता और उसका पति पुलिस के आला अधिकारियों से मिले और मामले की शिकायत की। एएसपी संजय कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ जलेसर गुरमीत सिंह को सौंपी थी। 

                 

Ajay kumar