UP के डिप्टी CM केशव मौर्य का दावा- 2022 में फिर बनेगी BJP की सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 10:21 AM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर दोबारा सरकार बनायेगी। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है ,लेकिन इसके बाद भी 2022 में बीजेपी 325 से अधिक सीटे जीतकर फिर सरकार बनाने जा रही है एक बार फिर उत्तर प्रदेश में रामराज आएगा सुशासन आएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जौनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लगात से सड़को निर्माण कराया जा चुका है कुछ बन रही है। आज जो घोषणाएं हुई है उसके मिलाकर और यह राशि बढ़ जायेगी। उन्होने कहा कि सपा बसपा सरकार में कागजों पर सड़के बनायी जाती थी , जमीन पर कुछ भी नही बनता था।       

मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी धोखेबाज है। भाजपा गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है भाजपा जो कहती है करती है। गंगा की सफाई के सवाल पर कहा कि अभी तक भाजपा सपा ,बसपा व कांग्रेस की सफाई में लगी थी इन तीनो दलो को साफ कर दिया है गंगा की भी सफाई हो जायेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static