UP: देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, रिपाेर्ट लिखाने गई पीड़िता काे पुलिस ने टरकाया

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 06:56 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने देवर पर रेप करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस ने उसे टरका दिया और कोई सुनवाई नहीं की। फिलहाल पीड़िता अब एसएसपी के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रही है।

जानकारी के अनुसार मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला आज एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 16.04.18 को उसके देवर ने उसे घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने जब इस घिनौने कृत्य की शिकायत करने की बात कही तो पीड़िता के देवर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने के लिए बोला। 

पीड़िता ने जब थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई तो उसे वहां से भी टरका दिया गया। न्याय की गुहार लगाती पीड़िता आज एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां उसने आला अफसरों के समक्ष न्याय दिलाने की गुहार लगाई। वहीं थाना पुलिस की फ़ज़ीहत होती देख पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Ruby