यूपीः क्या आपके घर में है पालतू जानवर? जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन नहीं तो देना होगा तय फीस के अलावा 5 हजार जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 12:36 PM (IST)

लखनऊः पालतू जानवर घर में रहते हैं तो मन बहल जाता है। शौकिन लोग कुत्ता, खरगोश समेत तमाम तरह के पक्षियों को अपने घर में अन्य सदस्यों की तरह रखते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पालतू जानवर पालने वालों के लिए जरूरी खबर है कि यदि आपने अपने जानवर का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में नहीं कराया तो जल्द करा लें। अन्यथा जानवरों को निगम उठा लेगा जिसके लिए आपको तय फीस के अलावा 5 हजार रूपए जुर्माना के रूप में देना पड़ेगा।

इस बाबत निगम के संयुक्त निदेशक डॉक्टर राव ने बताया कि इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से नगर निगम ऐसे घरों में अभियान चलाने जा रहा है। जिन्होंने पालतू जानवर पाल रखे हैं। इसमें शहर के सभी इलाकों में अभियान तेज किया जाएगा। सभी जोन में इसको सख्ती से चलाया जाएगा। सबसे ज्यादा अभियान सुबह और शाम के समय चलाया जाएगा। जो लोग अपने पेट को टहलाने के लिए ले जाते हैं।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi