UP: पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर ईडी का छापा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 10:53 AM (IST)

अमेठी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल दौरान कैबिनट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गायत्री प्रसाद के अमेठी स्थित आवास विकास कॉलोनी के घर पर ईडी (ED) ने छापेमारी की है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर ईडी की टीम पहुंची। करीब आधा दर्जन अधिकारी गायत्री के घर के अंदर मौजूद हैं।

बता दें कि आय से संपत्ति के मामले में इलाहाबाद से आई ईडी की टीम घर में गहनता से छानबीन कर रही है। गायत्री के चालक रहे रामराज उर्फ छोटू के घर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। दोनों घरों में कागजात खंगालने में ईडी के अफसर जुटे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static