यूपी विधानसभा चुनाव: एक नजर बेहट विधानसभा संख्या-1 पर

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2016 - 06:14 PM (IST)

बेहट विधानसभा संख्या-1
विधानसभा संख्या 1 यानि बेहट सीट। इस सीट पर बसपा का वर्चस्व लंबे समय से कायम है। 2008 से पहले सरसावा के नाम से जाने जानी वाली यह सीट परिसीमन के बाद बदल गई। पहले 398 नंबर पर आने वाली यह सीट अब नंबर 1 पर आ चुकी है। बसपा का गढ़ बन चुकी इस सीट से आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों में कौन जीत दर्ज करेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

आइए नजर डालते हैं सीट के अंकगणित पर-

सीट का अंकगणित-
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली बेहट विधानसभा संख्या-1 में 16वीं विधानसभा चुनाव-2012 के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 3 हजार 273 है। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 139 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 133 है। बेहट विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी का बोलबाला रहा है। 14वीं, 15वीं और 16वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीएसपी ने अपना परचम लहराया है।

 

               

 

 
पिछले तीन विधानसभाओं के नतीजे-

16वीं विधानसभा चुनाव-2012
16वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीएसपी के उम्मीदवार महावीर सिंह राणा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नरेश को 514 वोटों से हराया था। महावीर सिंह राणा को 70 हजार 274 वोट जबकि नरेश को 69 हजार 760 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के उमर अली 47 हजार 291 वोट के साथ तीसरे जबकि बीजेपी के अजय चौहान 23 हजार 591 वोटों के साथ चौथे स्थान पर थे। 


                                  

 
15वीं विधानसभा चुनाव-2007

15वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार धर्मपाल सैनी ने जीत हासिल की थी। धर्मपाल सैनी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद दिलशाद को 36 हजार 673 वोटों से हराया था। धर्मपाल सैनी को 68 हजार 440 वोट मिले थे तो वहीं मोहम्मद दिलशाद को 31 हजार 767 वोट मिले थे।जबकि भारतीय जनता पार्टी के मेला राम 28 हजार 162 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।


                
 
14वीं विधानसभा चुनाव-2002
14वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी के दयाराम सिंह सैनी ने परचम लहराया था। दयाराम सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव को 9 हजार 554 वोटों से हराया था। दयाराम सिंह सैनी को कुल 53 हजार 262 मत मिले थे जबकि राघव 43 हजार 708 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। तो वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद इरशाद 41 हजार 695 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।


               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें