UP ELECTION 2017: 298 सीटों पर लड़ेगी सपा, कांग्रेस को मिली 105 सीटें

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 11:37 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई है। बता दें कि शनिवार को दिनभर की ऊहापोह के बाद देर शाम सोनिया गांधी ने अखिलेश को फोन किया था। कहा जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी भी कोशिशें करते रहे। ऐसा कहा जा रहा है कि अब कांग्रेस 105 सीट पर राजी हो गई है। पहले कांग्रेस सपा से 110 से 120 सीट मांग रही थी।

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन तय
कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। इस एेलान के बाद अब यह लगभग तय हो गया था कि कांग्रेस और सपा में चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होगा। उधर, सपा सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधानसभा की कुल 403 सीटों में से 120 की मांग कर रही है जबकि उसके लिए करीब 80 सीटों को छोड़ने का मन बना लिया गया है। उनका कहना था कि कायदे से देखा जाए तो कांग्रेस को सिर्फ 54 सीटें ही मिलनी चाहिए, इसके बावजूद सपा 80 सीटें छोड़ने को तैयार है लेकिन कांग्रेस अपने हठ पर अड़ी हुई थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन तय हो गया है।

​​​​​​​UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें