UP ELECTION 2017: सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, इतनी सीटों पर होगी टीम राहुल

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 08:33 AM (IST)

लखनऊ: तमाम उतार-चढ़ाव और आशा-निराशा के बाद उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया गया। सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और उनके कांग्रेसी समकक्ष राज बब्बर ने यहां आयोजित संयुक्त प्रैस कॉन्फ्रैंस में इस गठबंधन की घोषणा की।

सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पटेल ने बताया कि साम्प्रदायिक शक्तियों तथा भाजपा को समूल उखाड़ने के संकल्प के साथ बनाया गया यह गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इनमें से 298 पर सपा तथा 105 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश की व्यवस्था और प्रदेश के माहौल को देखते हुए विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए आपस में तैयार हुए हैं।

कांग्रेस ने जारी की 41 उम्मीदवारों की पहली सूची
विवादित नेता इमरान मसूद का नाम शामिल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। देर शाम जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और विवादित नेता इमरान मसूद का नाम शामिल हैं।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें