उत्तर प्रदेश में बनेगी BJP की सरकार: महेश शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2017 - 03:36 PM (IST)

नोएडा: केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना का गौतमबुद्ध नगर जिले में लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए शर्मा ने कहा कि सपा का झगड़ा पार्टी का नहीं बल्कि परिवार का झगड़ा है।

विधानसभा चुनावों के बाद बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा दोनों पार्टियां आपस में नूराकुश्ती कर रही हैं। सपा ने 2012 के विधानसभा चुनावों से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर पूर्ववर्ती बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएगी। जबकि हुआ एकदम विपरीत। सरकार बनाते ही सपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की पदोन्नति कर दी। सपा की उठा-पटक के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा कि यह उनका आपसी मामला है। लेकिन सपा और बसपा ने जैसे उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है उससे परेशान राज्य की जनता का रूझान भाजपा की तरफ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें