राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने भरा नामांकन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 03:59 PM (IST)

नोएडा: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

नोएडा विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
जानकारी के अनुसार सुबह पंकज सिंह भाजपा नेताओं के साथ सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे और फिर वहां से समर्थकों के साथ वह ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट गए जहां उन्होंने नोएडा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा भी थे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें