सपा ने शेर सिंह राणा को हटाया, कश्यप होगें शामली सीट से प्रत्याशी

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2016 - 12:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्त्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने थानाभवन सीट से पूर्व घोषित शेर सिंह राणा को हटा दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यहां बताया कि इस सीट से शेर सिंह राणा के स्थान पर किरनपाल कश्यप को विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है कि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने अपने पहली लिस्ट में 23 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि सपा सुप्रीमो के आदेश के अनुसार उन्होंने जितने कैंडिडेट के नाम सुझाए थे उन सभी की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पूर्व में घोषित किए गए अपने 7 उम्मीदवारों का नाम समाजवादी पार्टी ने बदल दिया था।

शिवपाल ने पहले दी थी चेतावनी
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि जो भी कैंडिडेट कमजोर होंगे उन्हें पार्टी कभी भी बदल सकती है। कहे के मुताबिक ठीक ही वैसा हुआ और पुराने कैंडिडेटों को बदल दिया गया।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें