सूची जारी करने के चंद घंटे बाद सपा ने काटे 2 उम्मीदवारों के नाम

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 03:48 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आज 191 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के चंद घंटे बाद ही दो सीटों पर उम्मीदवार बदले जबकि दो का नाम काटने की घोषणा की।

सपा ने 2 नाम बदले, 2 का काटा टिकट
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश बघेल के स्थान पर राजाबेटी बघेल का नाम पढ़ा जाए जबकि बिजनौर की नगीना विधानसभा क्षेत्र में यशवीर सिंह के स्थान पर मनोज कुमार पारस प्रत्याशी होंगे। उत्तम ने कहा कि बरेली के विधानसभा क्षेत्र बरेली सदर में अनिल शर्मा और बरेली कैंट प्रत्याशी जफर बेग को निरस्त किया जाता है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें