UP Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमने जो कहा करके दिखाया

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 06:36 PM (IST)

हमीरपुर: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी के हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने समेरपुर स्थित तपोभूमि मंदिर में स्वामी रोटी राम महाराज की समाधि स्थल में श्रधंजलि अर्पित करते हुए जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा कांग्रेस में निशाना साधा। साथ ही साथ भारत की भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन को देश अभूतपूर्व क्षति बताया। राजनाथ के संबोधन के दौरान कहा कि भारत की भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से देश को बहुत हानि हुई अभूतपूर्व क्षति हुई है। उनके गानों को पूरा देश याद रखेगा। हम उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देते है।

सन 1947 में जनसंघ नहीं चाहता था कि देश का विभाजन हो, लेकीन विभाजन होने के बाद हमने कहा था कि जिस दिन सासंद में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी उस दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे और हमने बहुमत मिलने पर ऐसा करके भी दिखाया। हमने कहा था नागरिकता कानून को लागू कर पाकिस्तान, श्री लंका और अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यको देश मे आने का रास्ता साफ कर देंगे और कर दिया।

वही राहुल गांधी निशाना साधते हुये कहा की राहुल ने सासंद में कहा कि जब चीन और भारत मे झड़प हुई थीं, तो चीन के सिर्फ 4 -5 जवान मरे लेकीन आस्ट्रेलिया के एक अखबार ने कहा कि चीन के 40 से 50 जवान मारे गए ,राहुल गांधी देश के जवानों के शौर्य पर सवालिया निशान लगा रहे है क्या यह राजनीति सही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static