BJP Candidates List UP Election 2022: गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, BJP ने जारी की पहली लिस्ट, यहां देखें

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 02:00 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण और दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने 107 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें से 20 विधायकों का टिकट कटा है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 10 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोटिंग होनी है।

 

बीजेपी ने पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 20 सीट पर उम्मीदवार बदले गए हैं। 63 लोगों को दोबारा टिकट दिया गया है। 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

 

21 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है और 21 नए प्रत्याशियों में युवा और डॉक्टर हैं। अभी कुल 107 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 

 

इसके अलावा बीजेपी ने पहली लिस्ट में दस महिलाओं को भी टिकट दिया है।
 

 

पहले चरण की लिस्ट:-

गोरखपुर-सीएम योगी
सिराथू - केशव मौर्य     
कैराना - मृगांका सिंह
शामली -तेजिंदर सिंह
मेरठ- कमलदत्त शर्मा
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
हस्तीनापुर- दिनेश खटीक
किठौर- सत्यवीर
लोनी- नंद किशोर
नोएडा - पकंज सिंह
मथुरा-श्रीकांत शर्मा
हापुड़- विजयपाल
दादरी - तेजपाल सिंह यादव
छपरौली- सहेंद्र सिंह
बागपत- योगेश धामा
अतरौली- संदीप सिंह
मांट- राजेश चौधरी
मोदी नगर- डॉ मंजू सिवाच
आगरा देहात- बेबी रानी मौर्य
कोल- अनिल पराशर
खैर- अनूप 
छाता- लक्षमीनारायण चौधरी
गंगोह- कीरथ सिंह
खतौली- विक्रम सैनी
नगीना- डॉ. यशंवत
सहारनपुर- जगपाल
देवबंद- बृजेश सिंह
थानाभवन- सुरेश राणा 

 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj