UP Election 2022: चित्रकूट में आज पांचवें चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 08:02 PM (IST)

चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर 5वें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। आज चित्रकूट इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टीया अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो रही हैं। दोनों विधानसभाओं में 7,11,872 मतदाता अपने जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 18,211 मतदाता बढ़े हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। बता दें कि दोनों विधानसभाओं में 862 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों विधानसभाओं में 10-10 उम्मीदवार मैदान पर हैं।

यह है विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार से है चित्रकूट विधानसभा- 236 में पुरुष मतदाता 2,01,628 तो महिला मतदाता 1,72,101 हैं। मानिकपुर विधानसभा- 237 में पुरुष मतदाता 1,83,119 तो महिला मतदाता 1,55,003 हैं। जनपद की दोनों विधानसभाओं में 7,11,872 मतदाता हैं। आज सुबह 10:00 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गयी है। इन्हें टेबल वार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और निर्वाचन पत्र का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा, सभी पीठासीन अधिकारी वीवीपैट पोलिंग बूथ पर ही खोलें और मतदाता सूची का मिलान अवश्य कर लें, कोई किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

वहीं जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों विधान सभाओं में सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 862 पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है  जिसमे 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 21 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्ति किये गये है।मलेट्री फोर्स,पुलिस फोर्स की पर्याप्त ब्यवस्था की गयी है।अगर कही ईवीएम मशीन खराब होगी तो तत्काल मशीन और इंजीनियर पहुंचेगे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव आयोग की मंशा अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की ब्यवस्था की गयी है 87 सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ 87 पुलिस अधिकारी और 21जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ 21 पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किये गए है। इसके अलावा बिजलनेस,पीएसी फोर्स की पर्याप्त ब्यवस्था की गयी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static