UP Election 2022: रायबरेली में आज चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी, जनसभा को भी करेंगी संबोधित

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 10:29 AM (IST)

रायबरेली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को रायबरेली जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में शिरकत करेंगी। जिला कांग्रेस कार्यालय से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार वाड्रा रायबरेली के सलोन इलाके में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। 

गौरतलब है कि सलोन रायबरेली जिले में अमेठी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। रायबरेली जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को चौथे चरण में मतदान सम्पन्न हो चुका है। वहीं, अमेठी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर आगामी 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होगा। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj