BJP के चाणक्य का तीखा कटाक्ष, कहा- अब मैं दूरबीन लेकर भी ढूंढता हूं तो UP में नहीं नजर आता कोई बाहुबली

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 03:43 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ पुहंचे।  एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई मंत्री और नेताओं ने उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। अमित शाह की अगुवाई में पार्टी ने 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में अच्छी जीत हासिल की है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में चुनाव में एक बार फिर पार्टी जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में बने रहने की कोशिश में है। 

अमितशाह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब मैं दूरबीन लेकर ढूंढ़ता हूँ तो उत्तर प्रदेश में कोई  बाहुबली नज़र नहीं आता है।  उन्होंने कहा कि यूपी  2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश देश की 7वीं अर्थव्यवस्था थी, आज यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है यह एक योगी और मोदी की सरकार में संभव हो सका है। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बाबू आप यूपी का बजट 10 लाख करोड़ रुपये का छोड़कर गए थे।

योगी जी ने अंतरिम बजट 21.31 लाख करोड़ रुपये का रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए समाज सेवा का कार्य करती हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जैसे बारिश में मेंढक बाहर आ जाता है, ऐसे चुनावी मेंढक भी चुनाव के समय ही बाहर आते हैं। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी पार्टी की सरकार में निर्देश राम भक्तों को गोलियों से भून दिया गया था। आज उसी जगह पर रामलला शान के साथ गगनचुंभी मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। एक बहुत बड़ा परिवर्तन उत्तर प्रदेश में और देश में मोदी जी और योगी सरकार  में हो रहा है।
 
उन्होंने कहा जनता ने दो तिहाई बहुमत दिया उसी का परिणाम है जो राम जन्मभूमि का शिलान्यास हो रहा है। जल्द ही आसमान को छूने वाला भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने सपा बसपा पर तंज हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में कई वर्षों तक सपा-बसपा का खेल चलता रहा, उसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति देखकर खून खौलता था। परंतु उस समय हम सत्ता में नहीं थे। जनता ने हमे सेवा का मौका दिया तो हम उत्तर प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश में कोई पलायन नहीं होता, पलायन कराने वालों का खुद पलायन हो गया है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर  चलाया जाएगा। यूपी में 53% आबादी युवा है, युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजपा करेगी। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जानने का यह चुनाव है। सरकार के द्वारा किए कार्यों को लोगों तक पहुंचा कर जनता को इसका भाल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कोरोना काल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सहसीय कार्य किया है जिसे जनता ने देखा है।उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को बताइए कि आप  पिछले 5 साल में कितने दिन विदेश रहे? इन्होंने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए सब कुछ किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। अखिलेश एंड कंपनी 2014, 2017, 2019 में हमें ताने देते थे। कहते थे- "मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि कभी नहीं बताएंगे।" अखिलेश बाबू, तिथि ही नहीं, अब तो मंदिर की नींव भी डाल दी है। आप तो 5 हजार रुपया देने से भी चूक गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static