UP Election 2022: बसपा प्रमुख का सहारनपुर दौरा कल, रैली कर मंडल की सभी 16 सीटों को साधेंगी मायावती

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 06:32 PM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही जन सभा के जरिए सहारनपुर मंडल की सभी 16 विधान सभा सीटों को साधेंगी।

बसपा मुख्‍यालय से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सहारनपुर में बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में पांच फरवरी,  शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। मंडल स्तरीय यह चुनावी जनसभा (सहारनपुर) टापरी-नागल रोड स्थित टापरी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मैदान में होगी, जिसमें सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के पार्टी उम्मीदवार व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Content Writer

Mamta Yadav