UP Election Result 2022: BJP को बहुमत, पर सपा अब भी पॉजिटिव, अखिलेश बोले- 100 सीटों पर महज 500 का अंतर... अलर्ट रहें

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 04:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी के बुलडोजर चलने का फैसला कर लिया है। रुझानों में भाजपा 260 प्लस सीटें हासिल करती नजर आ रही है। इसी बीच यूपी में पहली जीत का ऐलान भी बीजेपी के कैंडिडेट के नाम ही रहा है। पीलीभीत की बरखेड़ा सीट पर बीजेपी प्रत्साशी जयद्रथ ने सपा के हेमराज को मात दे दी है।

हालांकि, रुझान के मुताबिक भाजपा का पिछली बार की आपेक्षा इस बार परफॉर्मेंस अच्छा नहीं हैं। पिछली बार 312 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। भाजपा को 60 सीटों का नुकसान हो रहा है और इसका फायदा अखिलेश उठा रहे हैं। सपा को 80 सीटों का फायदा हो रहा है और इसीलिए वह अभी भी पॉजिटिव सोच बनाए हुए है। सपा ने ट्वीट किया कि 100 सीटों पर वोटों का अंतर 500 वोटों का है इसलिए कार्यकर्ता और नेता अलर्ट रहें।

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ कैंट सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के सुरेन्द्र सिंह गांधी से 25 हजार 324 मतों की निर्णायक बढ़त बनाये हुये थे जबकि आशुतोष टंडन गोपाल जी लखनऊ पूर्वी सीट पर सपा अनुराग सिंह भदोरिया से 12 हजार 368 सीटों से आगे है। सरोजनीनगर क्षेत्र में अफसर से नेता बने भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के कद्दावर प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से 2260 मतों से बढ़त बनाये हैं। लखनऊ सेंट्रल सीट पर पूर्व मंत्री और सपा उम्मीदवार रवीन्द्र महरोत्रा भाजपा के राजेश कुमार गुप्ता से 11032 वोटों से आगे चल रहे थे जबकि लखनऊ उत्तर से सपा की पूजा शुक्ला भाजपा के नीरज बोरा से 14201 मतो से बढ़त बनाये हुये थी।

मोहनलालगंज क्षेत्र में सपा की सुशीला सरोज भाजपा के अमरेश कुमार से 1210 वोटों से बढत बनाये हुये हैं लखनऊ पश्चिम से भाजपा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव सपा के अरमान खान से 4742 वोटों से आगे थे वहीं बख्शी का तालाब क्षेत्र में भाजपा के योगेश शुक्ला सपा के गोमती यादव से 8172 वोटों से आगे चल रहे थे वहीं मलीहाबाद से भाजपा की जय देवी सपा के सुरेन्द्र कुमार से 4055 मतों से आगे हैं। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को नौ में से आठ सीटों पर जीत हासिल हुयी थी जबकि मोहनलालगंज सीट सपा के खाते में गयी थी।

Content Writer

Mamta Yadav