UP Election: वोटिंग में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी, 17 सीटों पर किया पुरुषों से ज्यादा मतदान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 12:33 PM (IST)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएगे। आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। प्रदेश में इस बार मतदान करने वाले में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अवध और पूर्वांचल की 17 लोकसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है।

इस वजह से महिला मतदाता रहती है पुरुषों से आगे  
बता दें कि यूपी की अवध और पूर्वांचल की 17 सीटों पर महिला वोटरों ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में पुरुष कमाने के लिए बड़े शहरों में चले जाते हैं और मतदान के दिन लौटते नहीं हैं। यही वजह है कि यहां महिलाएं पुरुषों से मतदान में आगे रहती हैं और बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है।

इस सीट पर किया महिला वोटरों ने सबसे ज्यादा वोट
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की सीट महराजगंज में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे आगे रहीं। यहां 58,424 महिलाओं ने पुरुषों के अनुपात में अधिक मतदान किया। जबकि, बस्ती में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 20 का अंतर रहा। वहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। देवरिया में भी पुरुषों से 53,839 महिला मतदाता अधिक रहीं। वहीं, रायबरेली सीट से भी महिला मतदाताओं ने ज्यादा वोट डाले। इसके अलावा सुल्तानपुर, आजमगढ़ , बासंगांव, लालगंज और मछलीशहर, कुशीनगर, डुमरियागंज, सलेमपुर, संतकबीरनगर में भी महिला वोटरों ने ज्यादा मतदान किए।

यह भी पढ़ेंः UP में ⁩पुराने गढ़ों में BJP को झटका, कई दिग्गज पीछे...INDIA गठबंधन से मिल रही कड़ी टक्कर
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू की जाएगी। वहीं, अगले दो घंटों में रूझान आना शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। 

 

     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static