''CM योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा UP विस इलेक्शन, 300 से अधिक सीटें जीतेंगे हम''

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 09:28 AM (IST)

मथुरा:  उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में  मचे आंतरिक कलह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए। ऐसे में यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि अगले वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद के आवास पर वार्ता में यह बात कही। इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘योगी सरकार में अपराधी या तो सलाखों के पीछे भेजे गए हैं या फिर मुठभेड़ में मारे गए हैं।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi