UP Exit Poll 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- हम पूरी मेहनत से लड़े, 10 मार्च का इंतजार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 02:02 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरणों पर मतदान हो चुके हैं। 10 मार्च को चुनाव के परिणाम आएंगे। इससे पहले हर जगह एग्जिट पोल सुर्खियों में हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक्जिट पोल को लेकर जरा सा भी असहज नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले पहले से लेकर सातवें चरण तक लड़े। हम जितनी मेहनत कर सकते थे लड़े। अब तो हम इंतजार करेंगे और इसके परिणाम भी देखेंगे। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं।

बता दें कि लखनऊ में कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मार्च का नेतृत्व करने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर एक्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यहां लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static