पंजाब-हरियाणा में किसानों पर हुए बल प्रयोग से भड़के UP के किसान, करेंगे दिल्ली कूच

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 12:51 PM (IST)

गाजियाबाद: पंजाब और हरियाणा में किसानों पर हुए बल प्रयोग के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भी गुस्से में है। भारतीय किसान यूनियन ने कल प्रदेश में प्रदर्शन किया था और आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत मेरठ में है और उम्मीद जताई जा रही है तकरीबन 10:00 बजे वहां से दिल्ली के लिए कुछ करेंगे। आशा है कि 12:00 बजे के आसपास गाजियाबाद सीमा में दाखिल हो जाएंगे।
PunjabKesari
गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन मेंकिसानों के लिए खाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर किसान मेरठ से दिल्ली कूच कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 12:00 बजे के आसपास ये लोग गाजियाबाद पहुंच जाएंगे। इस को लेकर सुरक्षा भी कड़ी की गई है।
PunjabKesari
यूपी गेट पर दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल भी लगाया गया है। अधिकारियों ने फोन पर बताया कि किसानों को दिल्ली जाने दिया जाएगा उनको नहीं रोका जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static